अयोध्या। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू रविवार को आध्यात्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन-पूजन कर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। रामनगरी आगमन पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रामलला के समक्ष शीश नवाया और विधिविधान से पूजन-अर्चन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।



