Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावार्षिकोत्सव में बच्चो ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

वार्षिकोत्सव में बच्चो ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

अयोध्या। मुगलपुरा स्थित दर्सगाह इस्लामी इंटर कॉलेज में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूल का वार्षिकोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षाविद प्रोफ़ेसर डॉ सऊदुल हसन रहे। मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद इरफान अहमद व उप प्रधानाचार्य अलीम उल्ला ने बुके देकर माला पहनाकर व बैच लगाकर स्वागत किया।
बच्चों ने नात, तकरीर व कई देश भक्ति पर आधारित रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें शिक्षा को बढ़ावा देना व अपने अध्यापक और बड़ों का आदर करना व सामाजिक कार्य करने लोगों की मदद करने का संदेश कार्यक्रम के माध्यम से दिया। कार्यक्रम में हाई स्कूल और इंटर में अच्छा अंक लाने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चो को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इरफान अहमद ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया है। इसमें बच्चों को सम्मानित किया गया है। मौके पर स्कूल के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, सभी अध्यापक, स्टॉफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments