Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादो दिसंबर से शुरू होंगी अवध विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं

दो दिसंबर से शुरू होंगी अवध विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं


◆ सचल दलों और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित होने वाली स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 02 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर परीक्षा संचालन को लेकर विशेष निगरानी तंत्र स्थापित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षाएं 508 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी, जिनकी निगरानी सचल दलों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से होगी।

उन्होंने बताया कि स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जनवरी 2026 तक चलेंगी, जबकि परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 दिसंबर 2025 तक संपन्न होंगी।

इस परीक्षा सत्र में परास्नातक कार्यक्रमों में कुल 51,224 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि स्नातक स्तर पर 2,83,240 छात्रछात्राएं परीक्षा देंगे। सभी केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके। परीक्षा नियंत्रक ने यह भी बताया कि स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही पृथक से जारी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments