Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोविन्द साहब मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

गोविन्द साहब मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

अंबेडकर नगर। सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक गोविन्द साहब मेला–की तैयारियों का जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी आलापुर और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। आगामी 29–30 नवंबर से प्रारंभ होने वाले मेले को भव्य और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने हेतु उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में शौचालय निर्माण कार्य समय से पूरा न होने तथा सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और जेई जिला पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने शौचालयों की स्थापना तथा मेला परिसर की साफ-सफाई को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, जहाँ आवश्यकता हो वहाँ सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल कराने, तथा पार्किंग स्थलों पर रेट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इसी के साथ तालाब के पास अतिरिक्त चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु उपयुक्त स्थानों पर रैन बसेरे बनाए जाने का भी निर्देश दिया। मेला क्षेत्र में दुकानदारों से वार्ता कर उन्होंने दुकानों के पास अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने को कहा। पशु बाजार में पशुओं के ट्रांसपोर्टेशन हेतु निर्धारित मानक के अनुसार रवन्ना रसीद और मानवीय क्षमता के अनुरूप परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मेले की समस्त व्यवस्थाएँ समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरी की जाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments