Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एनआईसीटीई का गौरवोत्सव: बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, तालियों से गूंज...

एनआईसीटीई का गौरवोत्सव: बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, तालियों से गूंज उठा सभागार

0
13

अयोध्या। राष्ट्रीय कम्प्यूटर तकनीकी शिक्षण संस्थान (एनआईसीटीई) फैजाबाद-अयोध्या शाखा का 20वां वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को मारवाड़ी भवन, वजीरगंज में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत सुनील पाठक ने की, उद्घाटन श्रीरामबल्लभाकुंज अयोध्या के उत्तराधिकारी राजकुमार दास जी महाराज ने किया। संचालन छात्रा इकरा खान ने किया और समापन साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र ने किया।

कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्थान के निदेशक डॉ. करन त्रिपाठी ने कहा कि एनआईसीटीई ने तकनीकी शिक्षा को संस्कार और सृजनशीलता से जोड़ने का कार्य किया है। यह गौरवोत्सव हमारी मेहनत और सफलता का प्रतीक है।

छात्रों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। पूर्णिमा, राशिदा और प्रियंका ने रामायण झांकी  प्रस्तुत की, जबकि संस्कृति, अभिवंशिका और शगुन ने द्रौपदी चीरहरण प्रसंग से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मानसी मिश्रा ने “प्यार किया तो डरना क्या” गीत पर शानदार नृत्य कर सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया। आस्था और मुस्कान के “झूमे रे गौरी” गरबा नृत्य ने उत्सव का उल्लास बढ़ा दिया।

समारोह के अंत में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से दमक उठे। कार्यक्रम में शिवकुमार मणि त्रिपाठी, सूर्यकांत पांडेय, राजेंद्र प्रताप सिंह, वेद सिंह कमल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अंत में संस्था के निदेशक डॉ. करन त्रिपाठी ने सभी अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here