Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवरात्रि पर आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा कन्या पूजन और भोज, 25 हजार...

नवरात्रि पर आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा कन्या पूजन और भोज, 25 हजार बालिकाओं के सम्मान का लक्ष्य


अयोध्या। नवरात्रि पर्व पर इस बार जनपद अयोध्या का बाल विकास विभाग विशेष आयोजन करने जा रहा है। जिले के सभी 11 विकासखंडों और नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित 2381 आंगनबाड़ी केंद्रों पर महाअष्टमी (30 सितंबर) और महानवमी (1 अक्टूबर) को कन्या पूजन और कन्या भोज का सामूहिक आयोजन होगा।

वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 माह से 6 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2.20 लाख बच्चे पंजीकृत हैं, जिन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। नवरात्रि के इस अवसर पर शक्ति स्वरूपा बालिकाओं को पूजन और भोज के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 6 वर्ष तक की बालिकाओं को पूरी, सब्जी, खीर, फल और मिष्ठान परोसे जाएंगे तथा यथासंभव दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एक साथ आयोजित होगा।

गत चैत्र नवरात्रि में लगभग 21 हजार बालिकाओं का कन्याभोज कराया गया था। इस बार विभाग ने 25 हजार बालिकाओं तक कन्या पूजन और भोज का लक्ष्य निर्धारित किया है। खास बात यह है कि यह आयोजन विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के निजी व्यय से संपन्न होगा।

बाल विकास विभाग का मानना है कि समाज में दया, ममता, करुणा, ईमानदारी और संस्कृति की स्वस्थ परंपराओं को बढ़ावा देना हर नागरिक का दायित्व है। इसी क्रम में नवरात्रि पर बालिकाओं के पूजन को शक्ति आराधना और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक बनाया गया है।

जिला प्रशासन ने समाजसेवियों से भी इस अभियान से जुड़ने और कन्या पूजन एवं कन्या भोज में सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि यह महाअभियान और भी प्रभावी रूप से सफल हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments