Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याओवरटेकिंग विवाद में अश्लील हरकत, मारपीट और लूट करने वाले पांच बदमाश...

ओवरटेकिंग विवाद में अश्लील हरकत, मारपीट और लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार


◆ गिरफ्तार बदमाशों में तीन सगे भाई व भतीजा


अयोध्या। थाना इनायतनगर पुलिस ने 13 अगस्त 2025 को गंभीर आरोपों वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। वादी कहुआ निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि वाहन ओवरटेक करने के विवाद में आरोपियों ने उसकी बहन से अश्लील हरकत की, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी राजेश सिंह ने पीड़िता का मोबाइल और गले की सोने की चेन लूटने का प्रयास करते हुए उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी।

मामला मुकदमा संख्या 401/2025, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 74, 75(2), 309(4), 3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के तहत पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश सिंह (42), संजय सिंह (32), चंदन सिंह (26) पुत्र गण स्व. कुंवर बहादुर सिंह राजवीर सिंह (18) पुत्र राजेश सिंह और आशीष उर्फ हनी सिंह (22) पुत्र स्व. बदलू सिंह सभी निवासी ग्राम गढ़ा, थाना इनायतनगर शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इन्हें ग्राम कादनपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। आरोपी राजेश और संजय के खिलाफ पूर्व में भी संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गुलाब पांडेय, उपेंद्र प्रताप सिंह सहित सात पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments