Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपीडब्ल्यूडी की जमीन से हटने लगा अतिक्रमण, प्रशासन की सख्ती दिखाने लगी...

पीडब्ल्यूडी की जमीन से हटने लगा अतिक्रमण, प्रशासन की सख्ती दिखाने लगी असर


◆ स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा रहे लोग, प्रशासन ने दी दो दिन की मोहलत


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का डंडा असर दिखाने लगा है। प्रशासन की चेतावनी और सख्त रुख के चलते अधिकतर लोगों ने खुद ही मजदूर लगाकर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनें मौके पर तैनात रहीं, लेकिन जनता की सक्रियता को देखते हुए उन्हें फिलहाल इस्तेमाल नहीं किया गया।

ज्ञात हो कि लगभग पंद्रह दिन पूर्व लोक निर्माण विभाग ने जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले 53 लोगों को नोटिस जारी करते हुए 16 जुलाई तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया था। चेताया गया था कि निर्धारित समय सीमा के बाद अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन बलपूर्वक जेसीबी चलाकर कार्रवाई करेगा।

प्रशासन की सख्ती का ही असर है कि 17 जुलाई से ही कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। वहीं, रविवार को तीसरे दिन भारी संख्या में अतिक्रमणकर्ताओं ने अपने-अपने चिन्हित अतिक्रमण वाले स्थलों से निर्माण हटवाना शुरू कर दिया। रविवार को जब प्रशासनिक टीम पुलिस और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंची तो देखा गया कि अधिकतर लोग अतिक्रमण हटाने में लगे हैं। इस पर प्रशासन ने तत्काल जेसीबी न चलाने का फैसला लेते हुए दो दिन की अतिरिक्त मोहलत दी है। इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं, वह इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। लेकिन जो लोग अब भी टालमटोल कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जबरन अतिक्रमण हटवाया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन की यह कार्रवाई लंबे समय से अपेक्षित थी और इससे नगर में अतिक्रमण की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments