Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेले की तैयारियों को लेकर रेलवे अलर्ट, डीआरएम ने लिया तैयारियों का...

मेले की तैयारियों को लेकर रेलवे अलर्ट, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा


अयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को अयोध्या धाम व कैंट रेलवे स्टेशन पर मेला तैयारियों का  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग व्यवस्था और संरक्षा मानकों को परखा गया।

अयोध्या कैंट स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने एयर कॉनकोर्स, यात्री प्रतीक्षालय, लोको पायलट गार्ड लॉबी की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अयोध्या धाम स्टेशन पर मेला को लेकर रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया। सावन झूला मेले को देखते हुए संभावित भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के कमिश्नर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला अवधि में यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था को सुनिश्चित करने पर बल दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कहा, संरक्षा, स्वच्छता और यात्री सुविधा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रेलवे का प्रयास है कि हर यात्री को सुरक्षित और संतोषजनक यात्रा अनुभव मिले। निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह सहित रेलवे के अधिकारी व कमर्चारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments