Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअकबरपुर की पुरानी तहसील तिराहे का नाम बदला, अब "एमई विक्रमादित्य सिंह...

अकबरपुर की पुरानी तहसील तिराहे का नाम बदला, अब “एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहा” के नाम से जाना जाएगा

अम्बेडकरनगर। जिले के अकबरपुर क्षेत्र स्थित पुराने तहसील तिराहे का नाम अब “एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहा” कर दिया गया है। नामकरण समारोह विधिवत पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, सम्मानित अतिथि एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

तिराहे का नामकरण दिवंगत एमई विक्रमादित्य सिंह की स्मृति में किया गया है, जिन्होंने क्षेत्र में समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। कार्यक्रम में उनकी पत्नी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर कर्नल सुनील त्रिपाठी, कर्नल बी.के. शुक्ला, भूतपूर्व सैनिक हरिश्चंद्र यादव, सूरज जोशी और बृजेश कुमार समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने विक्रमादित्य सिंह जी के योगदानों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्थानीय लोगों ने तिराहे के नामकरण पर हर्ष व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों और क्षेत्रीय एकता के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments