Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेवकाली में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

देवकाली में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का हुआ उद्घाटन


अयोध्या। देवकाली क्षेत्रवासियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है। बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन शुक्रवार को संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ के महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार और सम्मानित अतिथि गोरखपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें सभी अतिथियों ने भाग लिया। शाखा प्रबंधक प्राची केशरी ने मुख्य अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा, आज का दिन केवल उद्घाटन का नहीं, बल्कि आशा और विश्वास का दिन है। यदि हमारे ग्राहकों का विश्वास हमारे साथ है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। हम हर संभव कोशिश करेंगे कि क्षेत्रवासियों को हर प्रकार की बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार और आंचलिक प्रबंधक वीरेंद्र गुप्ता ने बैंक ऑफ इंडिया की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बैंक का लक्ष्य ग्राहकों को पारदर्शी, भरोसेमंद और त्वरित सेवाएं देना है। शाखा प्रबंधक ने यह भी बताया कि बैंक में हाउसिंग लोन, बचत खाता, व्यावसायिक खाता, व अन्य योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनका ब्याज दर सिर्फ 7.8 प्रतिशत है, जो अन्य सरकारी बैंकों की तुलना में बेहद प्रतिस्पर्धी है। इस अवसर पर बैंक के सभी स्टाफ मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments