◆ नगर निगम में महिला क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तिलकहाल में “महिला क्षमता संवर्धन कार्यक्रम” का आयोजन भव्यता के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़कर प्रभु राम की नगरी अयोध्या को विश्व का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।



