Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मायके में मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मायके में मौत

अयोध्या। थाना हैदरगंज क्षेत्र के बैतीकला डिहवा निवासी 24 वर्षीय विवाहिता की मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना शनिवार की बताई जाती है। बताया गया कि बैती कला निवासी पूनम पत्नी राजेश की शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए। लेकिन अस्पताल लाने से पूर्व मौत हो चुकी थी। जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित करके मेमो द्वारा सूचना बीकापुर कोतवाली भेज दिया। लेकिन कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिजन शव लेकर घर चले गए। कोतवाली पुलिस द्वारा दी गई सूचना के बाद हैदरगंज पुलिस मृतका के घर पहुंची परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की ससुराल हरिंगटनगज विकासखंड क्षेत्र में बताई जाती है। मृतका के परिजनों द्वारा बताया गया कि ससुराल से आए फोन में बात करते समय अचानक ब्लड प्रेशर कम होने के चलते तबीयत खराब हो गई और बेहोश हो गई। हैदरगंज थाना अध्यक्ष विवेक कुमार राय ने बताया कि परिजनों द्वारा अचानक बीमार हो जाने के चलते मौत होना बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments