Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकर्नल सोफिया पर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, विजय शाह का...

कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, विजय शाह का पुतला दहन


अयोध्या। सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ विरोध- प्रर्दशन किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए रिकाबगंज चौराहा पहुंचे। जहां उन्होंने विजय शाह का पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी किया।

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एकत्र कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि भारत की जांबाज़ बेटी कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी को बीजेपी नेता विजय शाह द्वारा दिया बयान सिर्फ़ उनका अपमान है, बल्कि भारतीय सेना का भी घोर अपमान है। भाजपा नेता के बयान से सत्ताधारी दल का चाल चरित्र और चेहरा उजागर होता है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने अपने बयान से देश की वीरांगना बिटिया कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करके नारीशक्ति, देश की सेना के साथ-साथ हमारी एकता पर भी चोट किया है। भाजपा नेता विजय शाह ने इतना घृणित बयान देकर भारत की एकता-अखंडता को खतरे में डालने का अपराध किया है तथा उनका बयान सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाला हैं।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा भाजपा की मंत्री ने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही बेटी के विरुद्ध हमारे अधिक टिप्पणी करके सभी देशभक्तों का अपमान किया है जिसके लिए उक्त मंत्री के ऊपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

मौके पर हरजीत सिंह सलूजा, बसंत मिश्रा, अशोक कनौजिया, रामसागर रावत ,कविंद्र साहनी, भगवान बहादुर शुक्ला ,डी एन वर्मा, भीम शुक्ला, अवधेश तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडे, पंकज सिंह, अनिल तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments