Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाराणा प्रताप थे सनातन धर्म और सनातनियों के रक्षक और पोषक -...

महाराणा प्रताप थे सनातन धर्म और सनातनियों के रक्षक और पोषक – मयंकेश्वर शरण


अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, द्वारा 9 मई को राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप  की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुप्तारघाट स्थित महाराणा प्रताप के प्रतिमा  स्थल  पर संगठन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण जी, विशिष्ठ अतिथियों मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक अभय सिंह रहे। महाराणा जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

मुख्य अतिथि ने कहा कि महाराणा प्रताप देश की महान विभूति थे। सनातन धर्म और सनातनियों के रक्षक और पोषक थे। यही क्षत्रिय धर्म है जिसको हमारे पूर्वजों ने निभाया है। उन्होंने देश और धर्म का सम्मान बचाने के लिए जीवनभर युद्ध किया और विजय पाई।  इतिहास के आधार पर राणा सांगा जी पर जो अभद्र टिप्पणी की गई वह घोर निंदनीय है। मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि महाराणा जी समस्त सनातनी भारतीयों के आदर्श है हम सब उनको नमन करते हैं। उन्होंने राणा सांगा जी पर अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या राम नगरी में महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई हैं,  प्रतिवर्ष उनका जन्मोत्सव भव्यता से मनाया जाता है। जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव  सूर्यभान सिंह, शशि प्रभा सिंह, आर डी सिंह, डी पी सिंह,प्रसुनलता सिंह, नागेन्द्र सिंह ,भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, दुर्गेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमरदीप सिंह, विपिन सिंह, राकेश सिंह, मनीष सिंह, अनुपम सिंह, शुभम सिंह,धर्मेन्द्र सिंह, रेनू सिंह, सीमा सिंह,सहित बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments