Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंग्रह अमीन संघ चुनाव संपन्न, उदयभान सिंह अध्यक्ष मुरलीधर मंत्री पद पर...

संग्रह अमीन संघ चुनाव संपन्न, उदयभान सिंह अध्यक्ष मुरलीधर मंत्री पद पर हुए निर्वाचित


अयोध्या। संग्रह अमीन संघ की मिल्कीपुर तहसील कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को संग्रह अमीन संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर उदय भान सिंह व मंत्री पद के लिए मुरलीधर यादव चुने गए।वरिष्ठ उपाध्यक्ष सालिक राम पाण्डेय, उपाध्यक्ष दिलीप यादव मंत्री मुरलीधर यादव वरिष्ठ मंत्री वंशराज उपमंत्री रजीत कुमार कोषाध्यक्ष राम मनोरथ संगठन मंत्री हरि प्रकाश सिंह ऑडिटर राकेश संरक्षक भगवान पाण्डेय तथा मीडिया प्रभारी अरमान हैदर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संग्रह अमीन संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि निर्वाचित पदाधिकारी अपने पदेन दायित्व का निर्वहन करेंगे। संघ व सदस्यों के हित का ध्यान रखेंगे। मिल्कीपुर तहसील में तैनात अमीन उदय प्रताप यादव की पदोन्नति राजस्व निरीक्षक के पद होने पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनकर स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments