Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंबेडकर के चित्र से कथित छेड़छाड़ के विरोध में भाजपा द्वारा किया...

अंबेडकर के चित्र से कथित छेड़छाड़ के विरोध में भाजपा द्वारा किया गया प्रदर्शन

जलालपुर अंबेडकरनगर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र से कथित छेड़छाड़ कर उसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चित्र से जोड़ने के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने जलालपुर नगर स्थित यादव चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने किया। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर बाबा साहब अंबेडकर पार्क परिसर में धरना दिया और समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर उसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास किया है, जो अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है। धरना-प्रदर्शन के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नगर में विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा एमएलसी प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण कसौधन, प्रेमचंद, दुर्गेश गुप्ता, दिलीप यादव, आसाराम मौर्य, शीतल सोनी, विक्की गौतम, महेंद्र चौहान, अनिल राजभर, गिरीश जायसवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments