Wednesday, August 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबार-बार चुनाव होने से विकास कार्य होते हैं बाधित - दयाशंकर सिंह

बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य होते हैं बाधित – दयाशंकर सिंह


◆ एक देश एक चुनाव की अवधारणा को लेकर हुआ युवा सम्मेलन


अयोध्या। एक देश, एक चुनाव की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा परमहंस शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, “एक साथ चुनाव कराना समय की मांग है। इससे देश का आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक ढांचा और अधिक मजबूत होगा। बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य बाधित होते हैं और बड़ी मात्रा में संसाधनों की बर्बादी होती है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा एक देश, एक चुनाव से देशभर में स्थायित्व और नीति-निरंतरता आएगी। इससे जनता को बार-बार चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि देश का भविष्य स्थिर शासन व्यवस्था में ही सुरक्षित है। एक देश एक चुनाव से देश के विकास को नई गति मिलेगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, “युवाओं को ’एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा को गहराई से समझना चाहिए और इसे जन-जागरूकता अभियान के रूप में गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए।

सम्मेलन में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक सिंह मोनू, विशाल सिंह, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव, अवधेश वर्मा, अमल गुप्ता, सुनील मिश्र, रवि शर्मा सहित बड़ी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments