Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगौशाला में लगी आग से एक गौवंश की जलकर मौत

गौशाला में लगी आग से एक गौवंश की जलकर मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के जीवत गांव में सोमवार की रात एक गौशाला में आग लग जाने के कारण  एक गोवंश की जलकर मौत होगयी वहीं दो अन्य गोवंश आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सुबह जानकारी होने पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने संभव मदद का आश्वासन दिया।

सोमवार देर शाम जीवत गांव निवासी संदीप चौहान अपनी दुकान से लौटकर घर आया और घर के पीछे बने गोशाला में तीनों जानवर जिसमे एक बछिया, दो गाय को चारा डाला और मच्छरों से बचने के लिए धुंआ कर घर में चला आया। दो घंटे बाद लगभग रात साढ़े आठ बजे गोशाला में आग लग गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिवार सहित अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक गोवंश बुरी तरह झुलस कर मर गई वही दो गोवंश आग की चपेट में आने से झुलस गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सुबह जानकारी होने पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने विधिक कार्यवाही कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments