Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचित्र प्रर्दशनी में प्रस्तुत की गई भाजपा के राजनैतिक यात्रा की जीवंत...

चित्र प्रर्दशनी में प्रस्तुत की गई भाजपा के राजनैतिक यात्रा की जीवंत झलक


◆ भाजपा कार्यालय सहादतगंज में लगाई गई चित्र प्रर्दशनी


◆ भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय – लल्लू सिंह


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के सहादतगंज कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह में चित्र प्रर्दशनी लगाई गई। प्रर्दशनी का उद्घाटन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने फीता काट कर किया। प्रर्दशनी में पार्टी की राजनैतिक यात्रा को प्रर्दशित करते हुए विभिन्न पोस्टर व कटआउट लगाए गए हैं। सरकार में रहते हुए किए गए ऐतिहासिक कार्यों तथा पार्टी नेताओं की उपलब्धियों को प्रर्दशित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, ने भी प्रर्दशनी का अवलोकन किया।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की परिकल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो । प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा प्राथमिकता है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो।

मौके पर डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह अभिषेक मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्या, राघवेंद्र पांडे, अमल गुप्ता, मुकेश तिवारी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, काशीराम रावत अरविंद सिंह, सरोज मिश्रा, प्रतिमा शुक्ला, बब्लू मिश्र सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments