Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमानीगंज स्थित त्रिवेणी सदन में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

अमानीगंज स्थित त्रिवेणी सदन में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू


अयोध्या। शहर के अमानीगंज क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी सदन आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर दो घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की सम्भावना जताई जा रही है।

सुबह करीब दस बजे स्थानीय लोगों को त्रिवेणी सदन के तीसरी मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दिया गया। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दरवाजा बंद होने के कारण उसे तोड़ कर आग पर नियंत्रण किया गया। त्रिवेणी सदन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई है। बिल्डिंग में श्रद्धालुओं के लिए डारमेट्री तीसरी मंजिल पर है। जहां आग लगी थी। बिल्डिंग में पार्किग भी बनाई गई है। इसका संचालन एक प्राईवेट कम्पनी द्वारा किया जाता है।

विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि बिल्डिंग बनाते समय फायर एनओसी ली गई थी। अन्य विभागों से भी एनओसी ली गई थी। त्रिवेणी सदन का संचालन मुम्बई की कम्पनी सुखसागर द्वारा किया जाता है। आग कैसे लगी यह जांच का विषय है। अगर संस्था की लापरवाही पाई जाती है तो कार्यवाही की जाएगी।
सीएफओ महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि डारमेट्री एरिया में आग लगी थी। दरवाजे बंद थे। जिन्हे तोड़ कर फायर कर्मी अंदर गए। सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल की गाड़ियां भेजी गई। कुछ समय बाद एक और गाड़ी भेजी गई। घटना में कोई जन हानि नही हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments