Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम वार्ड स्तर पर करवाए फागिंग और छिड़काव- डा आशीष पाण्डेय...

नगर निगम वार्ड स्तर पर करवाए फागिंग और छिड़काव- डा आशीष पाण्डेय दीपू


अयोध्या। सपा नेता व मेयर के प्रत्याशी रहे डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने अयोध्या नगर निगम की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि पूरा अयोध्या नगर निगम मच्छरों को प्रकोप से त्राहिमाम कर रहा है। शाम होते घरों में झुंड के झुंड मच्छर मंडराने लगते है। जिससे भविष्य में मच्छर जनित कई बीमारियां होने की आशंका है। फॉगिंग और सफाई के नाम पर वार्ड स्तर पर केवल खाना पूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा की सफाई कर्मियों को समय पर सैलरी तक नही दी जा रही। सैलरी देने के नाम पर सुरवाइजर द्वारा सफाई कर्मियों से घूस मांगा जा रहा है। जिससे आहत और परेशान होकर सफाई कर्मी आंदोलन करने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि किस आधार पर सेवा प्रदाता कम्पनी ने सफाई कर्मियों का वेतन नही दिया इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी तत्काल वार्ड स्तर पर फागिंग और छिड़काव की व्यस्था करवाकर आम जनता को मच्छरों से निजात दिलवाए और मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित करे।

मौके पर अवनीश मिश्रा, विपिन यादव, सर्वजीत यादव छोटू पार्षद, फरीद कुरैशी पूर्व पार्षद, मुकेश यादव, नीतीश यादव नीटू, शोएब खान, आनंद शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments