Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगेहूं के खेत में मिला युवक का शव, ई रिक्शा चालक से...

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, ई रिक्शा चालक से हुआ था मृतक का विवाद


अम्बेडकर नगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार की सुबह गेहूँ के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी ने घटना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां ली। दोस्तपुर मार्ग पर गौहन्ना बाई पास बीती रात एक मामूली विवाद मे 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। रविवार की रात लगभग आठ बजे एक ट्राला वा ई रिक्सा के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के चलते दोनों के बीच वहां विवाद हुआ था। ई रिक्शा चालक पिंटू गुप्ता ने अपने भाई और अन्य साथियों को वहां बुला लिया। मृतक वहां से भाग कर थोड़ा आगे चला आया और अपना ट्राला वहां खड़ा कर दिया। सुबह विकास यादव का शव गेहूं के खेत में पाया गया। मृतक अल्लीपुर कोडरा थाना मालीपुर का निवासी था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ई रिक्सा चालक पिंटू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछ ताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments