Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विविः अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर

अवध विविः अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर


अयोध्या। महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ और महिला अध्ययन केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम माधवपुर में ग्रामीण महिला शिक्षाः स्वरोजगार और स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इस दौरान 55 महिलाओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया। विश्व विद्यालय महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने कहा कि आज का दिन पूरे विश्व की महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए दिवस मनाया जाता है। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य विकास जैसे अन्य कार्यक्रम चलाये जा रहे है। विवि की चिकित्सा प्रभारी डॉ0 दीप शिखा चौधरी ने महिलाओं से संबंधित बिमारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार भोजन में शामिल करे और समय-समय पर हेल्थ चेकअप जरूर कराये।

      इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ऋषिकेश ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रयासों की सराहना की। प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने कहा यह महिला दिवस तभी सार्थक होगा जब सभी महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होगी। सदस्य सुश्री गायत्री वर्मा ने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने आप को स्वस्थ और बेहतर बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीषा यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments