Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा का चरित्र ही महिलाओं का अपमान करने वाला - आलोक सिंह...

सपा का चरित्र ही महिलाओं का अपमान करने वाला – आलोक सिंह रोहित


 सपा की फेस बुक पोस्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने दी प्रतिक्रिया


अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट से जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के पति रोहित सिंह पर सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया है। जिस पर पलटवार करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने कहा कि सपा का चरित्र ही महिलाओं का अपमान करने वाला है। जब सपा मुखिया की पत्नी व सांसद डिम्पल यादव अयोध्या आई थी तो वहां पहुंची महिलाओं से न मिल कर उन्होंने आधी आबादी का अपमान किया। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को पुनः महिलाओं के प्रति अपना चरित्र दिखाते हुए फेस बुक पोस्ट किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष एक लोकतंत्रिक पद है जिसकी एक गरिमा है। जिला पंचायत अध्यक्ष को जिले का प्रथम नागरिक कहा जाता है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत के नाम को लेकर कटाक्ष किया है। जिले के प्रथम नागरिक के सम्बोधन में किसी भी सम्मान सूचक शब्द का प्रयोग न करना सपा का महिलाओं के प्रति चरित्र को उजागर करता है। यह आधी आबादी का अपमान है। सपा खाली महिलाओं को वोट लेना जानती है। जब भारतीय जनता पार्टी ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से महिलाओं को सम्मान दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया। मिशन शक्ति से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बढे़ अंतर से चुनाव जीत रहा है। जिसको लेकर सपा में बौखलाहट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments