Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंयुक्त विकास आयुक्त विजय कुमार हुए सेवानिवृत्त

संयुक्त विकास आयुक्त विजय कुमार हुए सेवानिवृत्त


अयोध्या। संयुक्त विकास आयुक्त विजय कुमार व उनके कार्यालय के प्रधान सहायक ओंकार नाथ दूबे आज अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयुक्त कार्यालय व संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त गौरव दयाल द्वारा संयुक्त विकास आयुक्त विजय कुमार व प्रधान सहायक ओंकार नाथ दूबे को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गयी।

मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी, अपर आयुक्त न्यायिक राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी सहित कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त विकास आय व प्रधान सहायक का माल्यार्पण करते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी। इस अवसर पर अविनाश चंद्र पाण्डेय, सच्चिदानंद सिंह, पवन कुमार सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments