Monday, August 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा दंगाइयों को देती है बढ़ावा - मयंकेश्वर शरण सिंह

सपा दंगाइयों को देती है बढ़ावा – मयंकेश्वर शरण सिंह


मिल्कीपुर, अयोध्या। शुक्रवार को हैरिंग्टनगंज ब्लाक क्षेत्र के घाटमपुर गांव और मिल्कीपुर ब्लाक के ईंट गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल के माध्यम से मुख्य अतिथियों ने ग्रामीणों से भाजपा की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं की चर्चा की।

        घाटमपुर गांव जन चौपाल में संसदीय राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि संभल में वर्ष 1978 में एक विशेष समुदाय के द्वारा दंगा किया गया था जिसमें हिन्दू परिवार का हाथ पैर काट दिया गया और 184 को जिन्दा जला दिया गया था जिसमें 26 यादव जाति के थे, उक्त दंगे में मुस्लिमों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था और आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल हुआ था। लेकिन जब सपा की सरकार आई तो मुलायम सिंह यादव ने मुकदमे को वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि हम लोग जातियों में बटे हुए हैं हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ चल रही है। भाजपा सरकार में गरीब अमीर का कोई भेदभाव नहीं है। हम सभी को एक होकर रहना होगा। हमारे गांव में 760 मुस्लिम परिवार हैं और ढाई हजार हिंदू परिवार हैं जिस गांव में मुसलमानों की आबादी ज्यादा है वहां के हिंदुओं को प्रताड़ित करते हैं, लेकिन फिर भी हम लोग जीतते हैं। मोदी और योगी पर विश्वास करके पांच फरवरी को घर से निकल कर पहले मतदान करें फिर जलपान करें।

           खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि सरकार ने 7 लाख नौजवानों को रोजगार दिया है। 1977 की कैबिनेट में मुलायम सिंह यादव मंत्री हुआ करते थे। जब भाजपा ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री मोहन यादव को बनाया तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव तीन दिन तक चुप्पी साधे रहे बधाई तक नही दी। कुछ नहीं बोले। राम चन्द्र यादव रुदौली से तीसरी बार विधायक बने हैं, दो बार मिल्कीपुर से भी विधायक रहे है। जो इसी मिल्कीपुर के ही निवासी हैं। भाजपा पार्टी में वर्गवाद और परिवारवाद नहीं है, सबका साथ सबका विकास करती हैं।

        मिल्कीपुर ब्लाक के ही ईंट गांव में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सबके हित के लिए कार्य कर रही है। 60 वर्ष आयु के ऊपर के गरीब लोगों को पेंशन दे रही है, 70 वर्ष से ऊपर के मध्यम आय वर्ग के लोगों को पेंशन देने की व्यवस्था की है। पात्रों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला, निःशुल्क राशन, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आदि कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर परिवार को मिल रहा हैं।

        कार्यक्रम को भाजपा विधायक श्याम धनी राही, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय बादल, लवकुश ओझा, दिनेश रावत आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राकेश तिवारी जगत विजय सिंह ,विजय प्रताप सिंह ,सुनील सिंह, राघवेंद्र सिंह, हरीश तिवारी, नागेंद्र मिश्र, श्री कृष्ण द्विवेदी चंद्रबली सिंह डॉक्टर शिव शंकर सिंह जयप्रकाश सिंह गुरु प्रसाद तिवारी रणजीत सिंह ग्राम प्रधान नीतू सिंह रामकुमार सिंह भानु सिंह के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments