Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपनी प्रतिभा को जागृत करना ही सफलता का मूलमंत्र : योगेन्द्र सिंह

अपनी प्रतिभा को जागृत करना ही सफलता का मूलमंत्र : योगेन्द्र सिंह


@ बिपिन सिंह ,


पूरा बाजार, अयोध्या । हर छात्र के अंदर एक  प्रतिभा होती है तथा उस प्रतिभा को जागृत करना व निरंतर प्रयास करना ही सफलता का मूलमंत्र है ।
यह बात श्री निर्भय सिंह औद्यौगिक इण्टर कालेज रामपुर सर्धा के संस्थापक बाबू देवता सिंह के 41 वें पुण्य तिथि व विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर बतौर मुख्य अतिथि  के तौर पर पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेन्द्र सिंह ने छात्र- छात्राओं को आशिर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में सफल होने वाले छात्र हमेशा बड़ा सोचते हैं और हर बड़ा सोचने वाले छात्र कड़े परिश्रम के द्वारा एक दिन जरुर सफल होता है I
बतौर विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा० पवन तिवारी ने जीवन में हर सफल छात्र तीन मंत्रों से आगे बढ़ता है , पहला उसे यह मालूम होता है कि वह क्या है , दूसरा उसे क्या करना है तथा तीसरा वह किस योजना के द्वारा मंजिल तक पहुंच सकता है I
एनसीसी के कर्नल एम के सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता का न तो कोई शार्टकट और न ही कोई उसका विकल्प होता है , किसी भी कार्य में मनचाही सफलता पाने के लिए उसे अपने पसीनों से सींचना पड़ता है | जीवन में कड़ी मेहनत आपको अपनी सोची हुई मंजिल और लक्ष्य के करीब ले जाने में काफी मददगार साबित होती है ।
कालेज के उप प्रबंधक राजेश सिंह ने कहा कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है बस उसके लिए विद्यार्थी का आत्मबल  मजबूत होना चाहिए ।
क्षत्रिय नेता जंगबहादुर सिंह ने छात्रों के समक्ष कहा कि सकारात्मक सोच रखें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें  अवश्य सफल होंगे |
अंत में कालेज के प्रधानाचार्य डा० अमित सिंह सोनू ने अपने छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि जीवन से जुड़ा कोई भी सपना कभी किसी चमत्कार से सच नहीं हो सकता है , उसे हकीकत में बदलने के लिए दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की जरुरत होती है |
आज इससे पहले प्रधानाचार्य डा० अमित सिंह के संयोजन में मुख्य अतिथि जेडी योगेन्द्र सिंह , डी आईओएस डा० पवन तिवारी , बच्चू लाल इं० कालेज के  प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह , प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी , काँग्रेस नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह,ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शीवेन्द्र सिंह , शिक्षक नेता विश्व नाथ सिंह , अवधेश सिंह मुन्ना , मेजर प्रदीप सिंह , भाजपा नेता अरविंद सिंह , रण विजय सिंह  पूर्व प्राचार्य राम चन्दर सिंह , रमेश सिंह , सूर्य भानु सिंह , छेदी सिंह , दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत एवं गौरव सिंह सूर्यवंशी  ने  कालेज के संस्थापक बाबू देवता सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया |
आखिर में कालेज के उप प्रबंधक राजेश सिंह एवं प्रधानाचार्य डा० अमित सिंह ने संयुक्त रुप से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न के रुप में राम की प्रतिमा भेंट किया एवं 64 सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments