Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेताओं ने जनसम्पर्क कर लोगों को सीएम की सभा के लिए...

भाजपा नेताओं ने जनसम्पर्क कर लोगों को सीएम की सभा के लिए किया आमंत्रित


अयोध्या। मिल्कीपुर विधान सभा में खेलमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व अवधेश पाण्डेय बादल ने निमड़ी, गिरधरामऊ, हरेरामपुर, बसवार खुर्द में पूर्व सासंद लल्लू सिंह ने रनापुर, अछोरा, डीह पूरे बीरबल, जमुआ, धुरेहवा, बसवार कला, उरूआ वैश्य, गिरधरा मउ में जनचौपाल लगाया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बसवां, कहुआ उत्तरी, कहुआ दक्षिणी, गुजारा मऊ, टिकरा, तुलापुर में जनसम्पर्क किया। मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु व महापौर ने दसौली जनचौपाल लगाया। रायबरेली विधायक अदिति सिंह व अभिषेक मिश्र ने ईटगांव में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान नेताओं ने लोगों को मुख्यमंत्री की सभा के लिए आमंत्रित किया।

खेलमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि मोदी तथा योगी सरकार में हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव दिया गया है। पूरे बीरबल में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए विकास को देश व प्रदेश के हर व्यक्ति ने महसूस किया है। दसौली में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि मोदी तथा योगी सरकार में हम सभी अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं। महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा भाजपा सरकार में हमारी संस्कृति को सम्मान मिला है। हजारों करोड़ की कई परियोजनओं के माध्यम से अयोध्या का विकास किया जा रहा है। ईटगांव में रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने कहा कि मोदी तथा योगी सरकार की हर नीति ने देश प्रथम के संकल्प के साथ जनकल्याण की भावना निहित है। जनचौपालों में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों का उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments