Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकार के कार्यकाल में प्रदेश ने देखा अभूतपूर्व विकास - मयंकेश्वर शरण...

सरकार के कार्यकाल में प्रदेश ने देखा अभूतपूर्व विकास – मयंकेश्वर शरण सिंह


◆ मिल्कीपुर विधान सभा के चार गावों में लगाई चौपाई, गिनाई सरकार की उपलब्धियां


अयोध्या। विधान सभा मिल्कीपुर के नारायण गंज चौराहा, धमधुआ, मा भवानी का स्थान घोडवल तथा भाले सुल्तानपुर का पुरवा में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जन चौपाल लगाया। जनचौपाल में उन्होंने जनता से संवाद कर सरकारी योजनाओं का बखान किया।

चौपाल में राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में योगी अदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के उपरान्त दूरदर्शी योजनाएं तैयार करके उन्हें धरातल पर उतारा। कृषि, विद्युत व्यवस्था, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, के क्षेत्र में सरकार ने कीर्तिमान स्थापित किया। सरकार ने सड़क, हवाई मार्ग, मेट्रो के विकास पर फोकस किया। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डालर की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास देखा। प्रदेश के सभी नागरिक इस विकास के साक्षी है। अयोध्या को विश्व की धार्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार ने अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। पीएम मोदी के कार्यकाल में युवाओं को नए अवसर मिले है, किसान समृद्धशाली हुए हैं। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। श्रमिकों को सम्मान मिला है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments