Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा में न आने से बड़ा अभागा कोई नहीं : सुधांशु...

प्राण प्रतिष्ठा में न आने से बड़ा अभागा कोई नहीं : सुधांशु त्रिवेदी


◆ कांग्रेस के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न आने पर उठाये सवाल


◆ कहा आप व केजरीवाल के बदलते स्वरुप को देखकर जागृत हो गई है दिल्ली की जनता


अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अयोध्या आगमन पर राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में न आने को लेकर कांग्रेस पर सवाल खड़ा किया। एक कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या आए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आने वालों से बड़ा कोई अभागा नहीं हो सकता है। कांग्रेस ने न आने के बारें में लिखकर दिया है। उनके मन का भाव स्पष्ट है। कांग्रेस के मन में धर्म और संस्कृति के लिए भाव नहीं है। वह केवल राजनीति करते है।

उन्होंने कहा कि कांगेस के लोग राममंदिर में नहीं आए। लेकिन बाबर की मजार पर जाकर उनकी तीन पीढियां ने सजदा किया है। जब राममंदिर आन्दोलन शुरु हुआ तो कांग्रेस के पास चार सौ सीटे थे। उसके बाद कांग्रेस को कभी बहुमत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विश्व में इतना बड़ा परिवर्तन इतिहास में दर्ज हो गया है। मंदिर वहीं बनाएंगे की सौगन्ध पूरी हुई है। जो राम लला को लेकर प्रश्न उठाते थे उन्हें राम की महिमा को समझना नहीं आता था। दिल्ली के चुनाव को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के नित्य बदलते स्वरूप को देख जनता जागृत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments