Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस कार्यालय पर लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजित

कांग्रेस कार्यालय पर लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजित


अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित की। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि शास्त्री जी सादगी और विनम्रता की मिसाल थे। उनका संपूर्ण जीवन इस देश के लिए समर्पित रहा। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा स्वराज के प्रति उनका दर्शन, संकल्प तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उनके प्रयासों हेतु यह देश उनका सदैव कृतज्ञ रहेगा तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। संचालन कर रहे जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि जय जवान, जय किसान नारा देकर उन्होंने राष्ट्र को एक नई दिशा दिया। उनके विचार सदैव प्रेरणा दायक रहेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा सतीश सिंह सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश उपाध्याय, कविंद्र साहनी, राजकुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments