Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षक संघ द्वारा मृतक रसोइया के परिजनों को सौंपी गई सहायता राशि

शिक्षक संघ द्वारा मृतक रसोइया के परिजनों को सौंपी गई सहायता राशि


आलापुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करौली रामदीन सिंह शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज में रसोईया पद पर तैनात मोहरा देवी का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था । प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक ईकाई जहांगीरगंज की ओर से सोमवार को मृतक रसोईया मोहरा देवी के पति राधेश्याम वर्मा को 27 हजार दो  सौ की अहेतुक सहायता राशि प्रदान की गई। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार पांडे, मंत्री राम केवल यादव, उपाध्यक्ष श्याम बिहारी, सुभाष, जूनियर शिक्षक संघ के मंत्री अनिल कुमार गौतम. शिक्षामित्र संघ के अमरेंद्र प्रताप सिंह. राममिलन गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय करौंदी रामदीन सिंह से प्रधानाध्यापक  दिनेश कुमार. रामवृक्ष दिनकर, शिवचरन, राकेश कुमार, शिवशंकर, धुव्र चन्द्र यादव समाजसेवी मित्रसेन यादव, स्वामीनाथ पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments