Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएम सूर्य योजना के तहत एक दिवसीय सूर्य उदय बूथ कैंप का...

पीएम सूर्य योजना के तहत एक दिवसीय सूर्य उदय बूथ कैंप का हुआ आयोजन


अयोध्या। पीएम सूर्य योजना के तहत एक दिवसीय सूर्य उदय बूथ कैंप का आयोजन यूपीनेडा तथा सोलेक्सा सर्विसेज प्रा लि द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी तथा विधायक रामचन्दर यादव ने फीता काट कर कैंप की शुरूआत किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

महापौर ने कहा कि अयोध्या में हर घर सोलर अभियान के तहत सब्सिडी का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम सोलर प्लांट लगवाकर योजना का लाभ लिया जा सकता है।  कैंप के आयोजक संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र मणि द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में 500 घरों पर सोलर प्लांट लगा है जिसमें कंपनी सोलेक्सा द्वारा 250 से ज्यादा सोलर प्लांट लगाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिले की अग्रणी कंपनी को पुरस्कार भी मिला है। जिसके लिए संस्था को जिले में प्रथम स्थान भी प्राप्त हुआ है। सरकार द्वारा अवार्ड भी मिला है। मंडल में भी सबसे ज्यादा सोलर प्लांट भी संस्था के द्वारा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या वासी पीएम सूर्य घर मुक्ति योजना का लाभ उठाएं और राज्य सरकार द्वारा अनुदान का भी लाभ पायें। इस अवसर पर कंपनी की तरफ से आशीष श्रवण मिश्रा, विनय सिंह, श्याम, पूनम, लक्ष्मी, सुधाकर, शैलेंद्र, वसुधा फाउंडेशन दिल्ली तान्यता ,देवारति और संस्था के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments