Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोरखपुर जाते समय कांग्रेसियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

गोरखपुर जाते समय कांग्रेसियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत


◆ विधान सभा घेराव के दौरान मृतक प्रभात पाण्डेय की तेरहवीं संस्कार में भाग लेने गोरखपुर जा रहे थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष


अयोध्या। गोरखपुर जाते समय नाका बाईपास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कांग्रेसियो ने स्वागत किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिसिया बर्बरता के कारण हमारे कार्यकर्ता प्रभात पांडेय जी का दुखद निधन हो गया। यह हृदय विदारक घटना बेहद निंदनीय है और प्रदेश प्रशासन इसकी पूरी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकता। इस घटना ने पूरे कांग्रेस परिवार को गहरे आघात में डाल दिया है। वे मृतक प्रभात पांडे के तेरहवीं संस्कार में गोरखपुर जा रहे थे।

उन्होंने कहा निश्चित ही प्रभात एक साहसी, होनहार और जांबाज युवा था। इस तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ते हुए उसने जो शहादत दी है, वह व्यर्थ नहीं जाएगी।  हम हर हाल में उन्हें इंसाफ दिलाकर रहेंगे।

प्रशासन उक्त घटना को उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर दूसरा रूप देने में लगा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने पूछताछ के दौरान  2-2.30 घंटे तक मेरा बयान लिया गया। जो सही बात है, उसे सामने आना चाहिए और प्रभात पाण्डेय के परिवार व कांग्रेस पार्टी को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस ने जो-जो चीजें हमसे मांगी हमने उपलब्ध करा दी हैं लेकिन हमें जो सहयोग मिलना चाहिए, वह हमें नहीं मिल रहा है।

उन्होने कहा कि अभी तक जो चीजें सामने आनी चाहिए, वो केवल घुमाई जा रही हैं। जब मुझे पुलिस द्वारा जूते से दबाया गया तो मुझे लगता है कि हमारे कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय के साथ भी ऐसा ही हुआ होगा।

बाईपास पर स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, दिनेश यादव, वेद सिंह, फ्लावर नक़वी, रोहित यादव, फैजान खा, सलमान खा ,अमर यादव, इन्द्रोहन यादव, देवराज यादव, अमर जीत, राजेश यादव, सत्या यादव आदि प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments