Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर8352 परीक्षार्थी 19 परीक्षा केंद्रों पर देंगें पी सी एस की मुख्य...

8352 परीक्षार्थी 19 परीक्षा केंद्रों पर देंगें पी सी एस की मुख्य परीक्षा


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी व आयोग से नामित ऑब्जरबर्स की उपस्थिति में रविवार को जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आयोग के निर्देशानुसार केंद्रवार तैयारियों के स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित मजिस्ट्रेटों द्वारा अवगत कराया गया कि आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम की व्यवस्था कर ली गई है। प्रत्येक केंद्र/कक्ष में सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, दीवाल घड़ी, अभ्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं आवागमन आदि व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा की समस्त प्रक्रियाओं में माननीय आयोग की समयबद्धता का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देश दिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सामग्रियां के रखने हेतु क्लॉक रूम की सुगम व्यवस्था करने, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थी के सघन तलाशी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी परीक्षार्थी आयोग द्वारा प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर न जाने पाए। उन्होंने समस्त मजिस्ट्रेटों सहित परीक्षा में लगाए गए समस्त कार्मिकों को प्रत्येक दशा में निर्धारित समय पर अपने–अपने ड्यूटी स्थल/परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए।

       उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों प्रत्येक दशा में त्रुटि विहीन परीक्षा संपन्न कराएं, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को लोक सेवा आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में आयोग द्वारा पीसीएस परीक्षा को रविवार को जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है जिसमें कुल 8352 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक एवं अपराह्न ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आयोग के मानक के अनुरूप प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सशस्त्र महिला एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय प्रथम पाली में प्रातः आठ बजे से आठ बजकर पैतालीस मिनट तक तथा द्वितीय पाली में अपराह्न एक बजे से एक पैतालीस तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश बंद होने के उपरांत किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर व उसके 200 मीटर परिधि में व्यापक पैमाने पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सादे वर्दी में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।

           बैठक में अपर जिला अधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विकास अधिकारी सहित समस्त सेक्टर स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments