Sunday, April 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला सफाई कर्मी का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सफाई कर्मी का शव


 जलालपुर अंबेडकर नगर। सफाई कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में शव पाये जाने से तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया है । थाना अध्यक्ष ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण कटका थाना क्षेत्र के तिघरा खानपुर गांव का है।थाना क्षेत्र के भगवानपुर मंझरिया गांव निवासी विजय कुमार जो खेत में सब्जी की रखवाली कर रहे अपने पिता सीताराम निषाद 54 वर्ष को खाना खाने के लिए बुलाने गया था । जहां पिता की हालत को देखकर उसके पैर की जमीन खिसक गई । पिता सीताराम निषाद चारपाई पर पड़ा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था । इसकी सूचना जब परिजनों की लगी तो परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।  मृतक रामनगर ब्लॉक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था । कटका थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और अभी तक कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments