Monday, August 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिकप की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत

पिकप की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत


जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना अन्तर्गत भीखपुर कला निवासी अवनीश कुमार राजभर पुत्र अजुर्न राजभर उम्र करीब 22 बर्ष पड़ोसी की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर अचल नगर चौराहे से घर वापस लौटते समय पिकप से आमने-सामने से हुई टक्कर से घटना स्थल पर ही मौत हों गई। राहगीरों के द्वारा जैतपुर पुलिस को और परिजनों को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिकप की तलाश शुरू कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैतपुर प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments