Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedकार की टक्कर से तीन घायल

कार की टक्कर से तीन घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। तीव्र गति से जा रही कार ने सामने से आ रहे बाइक में टक्कर मार दिया जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची डायल 112 ने कार के नीचे दबे घायलों  को निकलवा कर इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नवानगर का है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुर निवासिनी सूरसती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा पुत्र विपिन यादव बीते शुक्रवार को पट्टी बाजार से शाम को लगभग छः बजे अपनी बाइक से अपने साथियों अजय व जय हिंद के साथ घर आ रहा था इसी बीच नवानगर मोड़ के पास जलालपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया । जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमें मेरा पुत्र विपिन यादव को गंभीर चोटे आई उसे इलाज हेतु नगपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल विपिन की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने कार को कब्जे मे ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments