Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडा हजारी लाल बने भकियू टिकैट के जिला प्रमुख महासचिव

डा हजारी लाल बने भकियू टिकैट के जिला प्रमुख महासचिव


अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन टिकैट की शहीद हेमू कल्याणी पार्क में आयोजित मासिक पंचायत में डा. हजारी लाल चौरसिया को जिला प्रमुख महासचिव तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राघव राम त्यागी को मनोनीत किया गया। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने किया।

पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव राम वर्मा ने बताया कि जनपद में राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित तमाम शिकायतें व समस्याएं लेकर गरीब किसान इधर-उधर भटक रहा है कुछ भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी धन उगाही के चक्कर में छोटी-छोटी समस्याओं को नजर अंदाज कर रहे हैं जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पताल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। मरीज को बाहर से दबे दवाएं दी जा रही है। जिले की मासिक पंचायत में अग्रिम कार्यक्रम 4 दिसंबर को गुलाब बाड़ी के मैदान में महानगर की पंचायत होगी। 5 दिसंबर को तारुन थाने का घेराव किया जाएगा। 6 दिसंबर को बीकापुर ब्लॉक पर पंचायत की जाएगी। 7 दिसंबर को पूरा ब्लॉक प्रांगण में पंचायत की जाएगी। 10 दिसंबर को मुंडेरवा शाहिद मेले में सैकड़ो कार्यकर्ता अयोध्या जनपद से कूच करेंगे।

पंचायत में जिलाध्यक्ष डॉ. रामजन्म वर्मा, जिला संगठन मंत्री रामसूरत, रामबरन, महानगर अध्यक्ष सोनी वर्मा, लाल बहादुर वर्मा, केवला देवी, गिरी लाल, रामजीत पांडे, अमरनाथ, गंगा जली, गोलू गोस्वामी, वकील अहमद, भागीरथी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments