Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिशोरी ने दुपट्टे के सहारे की आत्महत्या

किशोरी ने दुपट्टे के सहारे की आत्महत्या


बीकापुर अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी का कमरे के अंदर बल्ली के सहारे दुपट्टे से लटकता शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही कोहराम मच गया।घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

   घटना थाना क्षेत्र हैदरगंज के वैशुपाली निवासी सुरेश कोरी की 16 वर्षीय पुत्री निधि जो माता की मृत्यु के बाद अपने छोटी दो बहनों के साथ अपने कमरे में अलग रहती थी। पिता बाहर शहर में रहते थे। बुधवार की भोर 4ः00 बजे के आसपास उसकी छोटी बहन ने शव को लटकते देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। देखते ही हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी ग्राम प्रधान अजय को दी अजय ने सूचना पुलिस को दी। हैदरगंज थाने के दरोगा और आरुषि पटेल, मौर्य के साथ पुलिस बल को लेकर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मौत का कारण तलाशने के लिए पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने बताया किशोरी की फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की जानकारी मिली है। मौत का कारण जानने का लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments