Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedकलयुगी पिता ने अपनी एक माह की पुत्री को नदी में फेका,...

कलयुगी पिता ने अपनी एक माह की पुत्री को नदी में फेका, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


आलापुर अम्बेडकर नगर। पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आलापुर पुलिस टीम द्वारा शनिवार को वांछित आरोपी जीशान पुत्र मो0 वसीम निवासी माडरमऊ थाना जहांगीरगंज को मुखविर की सूचना पर ग्राम बाभनपुर उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।
बता दें कि आरोपी की पत्नी ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीते 12 नवंबर को उसके पति ने उसके एक माह की पुत्री को कहीं लेकर चले गए। पत्नी ने पति के ऊपर पुत्री की हत्या की आशंका जाहिर की थी। आरोपी से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया जिस पर उसने यह बात स्वीकार किया कि वह अपनी एक माह की पुत्री को विडहर घाट पुल से नदी में फेंक दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments