Monday, August 3, 2026
HomeUncategorizedबीकापुर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 68 शिकायतें , 12 का...

बीकापुर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 68 शिकायतें , 12 का हुआ निस्तारण


बीकापुर अयोध्या। तहसील बीकापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में कुल 68 शिकायतें आई जिसमें 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी भी मौजूद रहे। शेष शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिया गया। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें राजस्व, पुलिस, विकास, पूर्ति, विद्युत विभागों से रही। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ध्रुव खड़िया, नायब तहसीलदार दीपांकर एवं रामखेलावन, खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह, एसडीओ विद्युत संदीप कुमार यादव, सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments