Monday, August 3, 2026
HomeUncategorizedयुवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज

युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। युवती के साथ जबरिया छेड़छाड़ करने व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर एससी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है । पीडिता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते सोमवार को पिंटू पुत्र लाल मोहम्मद और सुनील पुत्र लाल मोहम्मद मेरी पुत्री घर पर अकेली थी जिसमें दोनों लोगों ने पुत्री से जबरन छेड़खानी करने लगे पुत्री के विरोध करने पर पिंटू एवं सुनील ने मेरी पुत्री पर धारदार हथियार से आक्रमण कर दिया जिससे मेरी पुत्री के उंगली में काफी चोट आई उसकी सहेली को भी चोट आई है ।पुलिस ने पीडिता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़  एससी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments