◆ जय श्री राम के उद्घोष रामनगरी गुंजायमान
अयोध्या। देवउठनी एकादशी का मूर्हूत प्रारम्भ होते ही रामनगरी में पंचकोसी परिक्रमा का शुरू होगई है। सोमवार को दिन में 1 बजकर 54 मिनट से पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ हुई। मुर्हुत से पूर्व परिक्रमा प्रारम्भ करने वाले स्थल पर मौजूद भक्तों ने जय श्री राम के जयघोष के साथ परिक्रमा की शुरुआत की। शाम होते-होते आस्था का ज्वार बढ़ गया। महिलाएं भी राम नाम संकीर्तन करते हुए परिक्रमा करने पहुंच गईं। ऑफिस के कर्मचारी रहे हो या फिर शहर के कारोबारी। सभी रात 10 बजे के बाद पंचकोसी परिक्रमा करते दिखाई पड़े। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महिला व पुरुष कर्मियों के अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी मेले पर निगाह रखे हुए थे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली बार 14 कोसी परिक्रमा हुई तो सभी पुराने रिकार्ड टूट गए। परिक्रमा की 22 घन्टे की अवधि के 15 घंटे 14 कोसी मार्ग पर तिल रखने तक कि जगह नहीं थी। अयोध्या हनुमान गढ़ी में 24 घंटे में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था। अब पंचकोसी परिक्रमा शुरू हो गई है। 12 नवंबर को 11 बजकर 38 मिनट तक मुहूर्त का समापन होगा।
परिक्रमार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर हनुमान गुफा, मौनी बाबा, हलकारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा, चकरतीर्थ, ब्रह्मकुंड और झुनकी घाट पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। पंचकोसी परिक्रमा पथ पर 14 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रहीं। इनमें पक्का घाट, पुराना सरयू पुल, कंट्रोल रूम, नया घाट पुलिस चौकी, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, हलकारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा, चकरतीर्थ, झुनकी घाट, बूथ नंबर चार, कनक भवन, श्रृंगार हाट बैरियर, श्रीराम जन्मभूमि के साथ हनुमानगढ़ी पर एंबुलेंस तैयार हालत में खड़ी रहेंगी।



