Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसामाजिक संस्था द्वारा वितरित किया गया धुआं रहित चूल्हा

सामाजिक संस्था द्वारा वितरित किया गया धुआं रहित चूल्हा

जलालपुर अंबेडकर नगर। सामाजिक संस्था सैयद अब्दुल गनी जामिया सोसाइटी के माध्यम से भियांव ब्लाक के जगरदेव बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को डेढ़ सौ से अधिक विकलांग व जरूरतमंद परिवारों को धुआं रहित चूल्हे का वितरण किया गया। सोसायटी चला रहे सैयद नायाब व सैयद सहाब ने बताया कि ये चूल्हे ऐसे परिवारों को वितरित किये जा रहे है जिन के पास गैस कनेक्शन नहीं है।इस दौरान आयोजको में शामिल मो.अंजार सिद्दीकी, रिंकू यादव,मो.जीशान व हाफिज अली ने बताया कि धुवां रहित चूल्हा मिलने से महिलाएं खाना बनाते समय धुंए से निजात पा सकेंगी। चूल्हा वितरण का यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार पंचायतवार जारी रहेगा। उधर मुफ्त चूल्हा पाकर असहाय व विकलांग लोगो के चेहरे चमक उठे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments