◆ भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की कार्यशाला
अयोध्या। भाजपा अवध क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री संजय राय ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान को लेकर सहादतगंज कार्यालय में महानगर तथा जिले के पदाधिकारी की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उन्होंने बताया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता को कम से कम 50 सदस्य बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसके लिए तय फॉमेट की बुकलेट कार्यालय से प्राप्त कर लें। जिसमें सदस्य की वाछिंत डिटेल भर कर समय से कार्यालय में जमा कर दें।



