Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविचार गोष्ठी एवं निःशुल्क स्वास्थ्य मेला आयोजित

विचार गोष्ठी एवं निःशुल्क स्वास्थ्य मेला आयोजित

अयोध्या। मुलायम सिंह यादव की स्मृति में प्रयास ट्रस्ट द्वारा एचआर पैलेस रामपुर हलवारा दर्शन नगर में विचार गोष्ठी एवं निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव तथा पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
प्रयास ट्रस्ट अयोध्या द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में रामपुर हलवारा दर्शन नगर स्थित एक पैलेस में विचार गोष्ठी, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन तथा रक्तदान शिविर की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष राम अवध यादव तथा संचालन अवध यादव विधि अधिकारी परिवहन निगम लखनऊ तथा डॉ रामप्रताप यादव पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संघ ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पारसनाथ यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बंशी लाल यादव पूर्व अध्यक्ष साकेत महाविद्यालय रामबख्श यादव राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा, इंद्रपाल यादव वरिष्ठ सपा नेता, डीपी यादव प्रबंधक अमित परिवार, राम मूर्ति यादव वित्तीय लेखा अधिकारी, राम शंकर यादव सहायक लेखा अधिकारी, रामानंद यादव फौजी, विक्रम यादव डिप्टी डायरेक्टर अभियोजन, विजय यादव क्षेत्रीय विवरण अधिकारी, बृजेश यादव समाजसेवी उपस्थित रहे।
मेले में डॉक्टर डॉ एसके यादव पूर्व चिकित्साधिकारी, डॉ दीपक गुप्ता फिजिशियन, डॉक्टर ज्योत्सना गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ विक्रांत यादव न्यूरोसर्जन, डॉक्टर राजपाल बर्मा तथा डॉक्टर उदय राज यादव, डॉक्टर दीपक यादव द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित किया। अयोध्या आई हॉस्पिटल अयोध्या के द्वारा मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए 50 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया । रक्तदान शिविर में दिव्यांश यादव, शिवम यादव, धर्मचंद यादव प्रधान किनौली मिल्कीपुर , अरुण यादव प्रवक्ता, राहुल मौर्य , रामप्रवेश यादव, प्रमोद यादव गायक, संदीप यादव हरकिशन यादव, नीतीश शुक्ला, संजय कुमार सीनियर एडिटर अयोध्या, रामजी यादव कोर्ट मेनेजर, मनोज प्रजापति, अवधेश यादव अजीत यादव, धीरज विश्वकर्मा सहित 51 युवाओं द्वारा मानव जीवन रक्षार्थ रक्तदान किया गया। ब्लड कलेक्शन राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या द्वारा किया गया। यह जानकारी संगठन मंत्री शिवकुमार यादव ने दी। इस अवसर पर प्रयास ट्रस्ट के रामसूरत यादव, सहजराम प्रधान, मनोज प्रधान, रघुराज यादव सचिव, प्रकाश चंद यादव उपाध्यक्ष, सुभाष यादव लेखपाल, आलोक श्रीवास्तव लेखपाल, प्रवीण कुमार वर्मा लेखपाल, प्रेमचंद वर्मा, राजेश पटेल, रामकुंवर यादव कानूनगो, सुभाष यादव कान्हा, मुकेश यादव पूर्व प्रधान हांसापुर, करन यादव मुन्नू , प्रधान राम लहूक यादव अमानीगंज, बलराम यादव सदस्य जिला पंचायत रुदौली, संदीप यादव, आशीष यादव राम मिलन यादव प्रवक्ता, कृष्णा यादव प्रबंधक,सीपी यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments