Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा एवं सपा पार्टी से लोग हो चुके है आजिज- राष्ट्रीय अध्यक्ष...

भाजपा एवं सपा पार्टी से लोग हो चुके है आजिज- राष्ट्रीय अध्यक्ष रंगनाथ मिश्र


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर स्थित अधिवक्ता सभागार में भारत उत्कर्ष पार्टी ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव संबंधित तैयारियों को धार देने के लिए बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंगनाथ मिश्र ने कहा कि हमारी पार्टी नया विजन नया सृजन के रास्ते पर चल रही है। मिल्कीपुर विधानसभा के लोग समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से आजिज आ चुके हैं और एक नई पार्टी के नए प्रत्याशी को जिताने का मन भी बना चुके हैं। हमारी पार्टी का प्रत्याशी जीतता है तो निश्चित रूप से मैं प्रतिवर्ष विधायक निधि से कराए गए विकास कार्य व उसके द्वारा खर्च किए गए रुपयों का पाई-पाई का हिसाब जनता के सामने प्रस्तुत करूंगा।

    विधानसभा मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भारत उत्कर्ष पार्टी से घोषित प्रत्याशी प्यारे गौतम ने कहा मिल्कीपुर के लोग साफ सुथरा छवि का प्रत्याशी चाहते हैं। आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को मिल्कीपुर की जनता पूरी तरह से नकार चुकी है। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद किशोर बाजपेई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश बाबू गोस्वामी, पूर्वांचल प्रभारी राम अनुज मिश्र, दिनेश दूबे, अशोक कुमार, शेर बहादुर, यशवंत सिंह, अनुज कुमार, रविंद्र मिश्र सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कांत यादव ,पूर्व अध्यक्ष पवन शुक्ला, अधिवक्ता अरविंद पांडेय , अंसार खान समेत अधिवक्ता एवं तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments