Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या दीपोत्सव 2024 - तीस हजार स्वंयसेवक लगाएंगे 28 लाख दीपक, 25 लाख...

 दीपोत्सव 2024 – तीस हजार स्वंयसेवक लगाएंगे 28 लाख दीपक, 25 लाख एक साथ प्रज्वलित करने का लक्ष्य


◆ 27 अक्टूबर से घाटों पर दीए बिछाने का कार्य होगा शुरू


◆ दीपोत्सव की तैयारियों की अवध विवि की कुलपति ने की समीक्षा


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में अयोध्या के महाविद्यालयों एवं इण्टर कालेजों के प्राचार्यों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से दीपोत्सव में 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित रके विश्व कीर्तिमान बनायेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार व विवि के संयुक्त संयोजन में विश्वविद्यालय का आठवां दीपोत्सव होगा, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। कुलपति ने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद का पहला दीपोत्सव होगा और विश्वविद्यालय दीपोत्सव के स्वयंसेवकों की मदद से सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज होगा। उन्होंने सभी से कहा कि 20 अक्टूबर तक दीपोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली जायेगी। पूरे मनोयोग से किए कार्यों में सफलता मिलनी निश्चित है। एकजुटता से लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

      दीपोत्सव नोडल समन्वयक प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियों तेजी लाई जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन के 25 लाख दीए जलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर 28 लाख दीए बिछाये जायेंगे। जिसमें 30 एमएल दीपक में 30 एमएल सरसां तेल पड़ेगा। इसके कार्य पूरा करने के लिए 30 हजार स्वयंसेवक तैनात किए जायेंगे। उन्होंने इण्टर कालेजों के प्राचार्यों से कहा कि पूर्व की भांति अनुभवी छात्र-छात्राओं को दीपोत्सव में लगाये। स्वयं के साथ सभी स्वयंसेवक सूती कपड़ों में रहेंगे। इसके अलावा घाटों पर इण्टर के छात्र-छात्राओं के साथ 25 पर एक शिक्षक तैनात किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर तक सभी घाटों पर दीए की खेप पहुच जायेगी। 27 से घाटो पर दीए बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। 30 अक्टूबर को शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करके विश्व कीर्तिमान बनायेंगे। प्रोग्रामर रवि प्रकाश मालवीय ने कहा कि दीपोत्सव में सहभागिता के लिए 09 अक्टूबर तक पंजीकरण करा लेना होगा। मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. बसंत कुमार सहित अयोध्या महाविद्यालय व इण्टर कालेज के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments